देश के सबसे साफ शहर इंदौर में स्वच्छता का नया गाना लॉन्च, छुएगा सातवां आसमान सातवीं बार

इंदौर में रोज सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले वाहनों पर नया गीत सुनाई देगा। मंगलवार को मेेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता का नया गीत लॉन्च किया है। इसके बोल हैं- मनाएं स्वच्छता का त्यौहार, सातवीं बार, छुएगा सातवां आसमान सातवीं बार। इस मौके पर मेयर ने कहा कि स्वच्छता इंदौर की पहचान है, इंदौर स्वच्छता में लगातार छह बार नंबर वन है। अब स्वच्छता के सातवें आसमान को छूने को तैयारी हमें करना है। इसके लिए स्वच्छता के नए गीत की लाॅचिंग की गई है, ताकि शहरवासी उसे रोज सुनकर प्रेरित हो सकें।

समारोह में नगर निगम की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौरियों को जो दायित्व सौंपा जाता है उसे वे दक्षता के साथ पूर्ण करते हैं। जिस प्रकार से स्वच्छता को इंदौर ने जन आंदोलन बनाकर देश में सिरमौर बनाया है।

यह सिलसिला इस साल भी बरकरार रहेगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि एक बार स्वच्छता में सिरमौर बनना आसान है, लेकिन लगातार सिरमौर बने रहना बहुत ही कठिन है। इसे इंदौर ने कर दिखाया। देश के अन्य शहरों ने स्वच्छता माॅडल अपनाया है। कृष्णकुमार अष्ठाना ने कहा कि नगर निगम इंदौर द्वारा पत्रिका नागरिका का विमोचन आज किया गया है, इंदौर ने भारत ही नहीं बल्कि देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह पत्रिका इंदौर शहर की आवाज बनकर जन-जन तक पहुंचेगी।  इस अवसर पर जनक पल्टा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अरविंद तिवारी, रामचन्द्र शर्मा वैदिक, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल,  नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, निरंजनसिंह चैहान, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सचिव राजेन्द्र गैरोठिया आदि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!