जया बच्चन का गुस्सा देख बिग बी भी रह गए हैरान! दी ऐसी प्रतिक्रिया

इंदौर: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने शांत और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इसके विपरीत उनकी पत्नी जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। आए दिन फोटोग्राफर्स और पैपराजी उनके गुस्से का शिकार होने नजर आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। मामला था इंदौर एयरपोर्ट का। यहां कुछ स्टाफ जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की तस्वीर लेने लगे तो जया बच्चन भड़क गईं। पहले तो उन्होंने खुद लोगों को तस्वीरें न लेने की हिदायत दी, इसके बाद वह कहती नजर आईं कि ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।’ जया बच्चन की इस बात पर बिग बी भी हैरान होते नजर आए। इस बार जया बच्चन के इस बर्ताव पर अमिताभ ने सबके सामने रिएक्ट किया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में बिग बी और जया बच्चन इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वहां एयरपोर्ट का स्टाफ उनका स्वागत करने के लिए खड़ा था। उनके हाथ में फूलों के गुलदस्ते थे। जया जैसे ही आगे बढ़ती हैं, फैंस उनकी फोटोज क्लिक करने लगते हैं। इस पर जया बच्चन चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘प्लीज मेरी पिक्चर्स मत लें। क्या आपको इंग्लिश समझ नहीं आती है?’ जया बच्चन को गुस्सा होते देख वहां मौजूद सिक्योरिटी पैपराजी को फोटोज क्लिक करने से मना करने लगते हैं। वो फैंस से भी मोबाइल हटाने की गुजारिश करते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी वक्त अमिताभ बच्चन भी जया की तरफ आ जाते हैं। दोनों का स्वागत किया जाता है। तभी जया कहती हैं, ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।’ ये सुनकर बिग बी ने कुछ देर के लिए जया की तरफ देखा। फिर वो आगे बढ़ने लगे। ऐसा पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन ने पैपराजी को फटकारा है। वो पहले भी फैंस से ये कहती नजर आई हैं कि उनकी फोटोज क्लिक ना करें। पिछले साल एक इवेंट में जया ने पैपराजी से कहा था, ‘आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं? कौन सी मीडिया से हैं?

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!