25 जनवरी से दिल्ली में 72 इमारतें रहेंगी सील, यातायात पर भी लगेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस कर्तव्य पथ के आसपास की इमारतों में एंटी-साबोटाज चेक्स कर रही है। गृह मंत्रालय की तरफ से गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन दिशा निर्देशों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ के आसपास की 72 इमारतें सील की जाएंगी। गृह मंत्रालय ने बताया कि 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी जिसके लिए कर्तव्य पथ के आस पास की इमारतों को 22 जनवरी शाम 6:30 बजे से लेकर 23 जनवरी दोपहर 1 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। वहीं 26 जनवरी के दिन परेड के लिए इन सभी इमारतों को 25 जनवरी दोपहर 1 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1 बजे तक सील किया जाएगा।

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते वायु भवन, कश्मीर हाउस, सेना भवन, उद्योग भवन, निर्माण भवन, नेशनल म्यूजियम, विज्ञान भवन, विदेश मंत्रालय, डीआरडीओ भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, संचार भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन समेत 72 इमारतों को एंटी-साबोटाज चेक्स के बाद सील किया जाएगा।

वहीं 26 जनवरी के दिन एट होम फंक्शन के लिए 20 इमारतों को शाम 7:30 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा 29 जनवरी को बीटिंग र्रिटीट सेरेमनी के लिए 32 इमारतों को दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक एंटी-साबोटाज चेक्स के बाद सील कर दिया जाएगा। इनमें रेड क्रॉस बिल्डिंग, एनडीएमसी टावर, रक्षा भवन, नेशनल स्टेडियम, कोस्ट गार्ड मुख्यालय और नेशनल आर्काइव्स शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि 28 जनवरी को बीटिंग र्रिटीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन दिल्ली की 8 इमारतों को शाम 4:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक बंद रखा जाएगा। इनमें सेना भवन, वायु भवन, डीआरडीओ भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक और रेल भवन शामिल हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि 17 जनवरी से 29 जनवरी तक गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के दौरान विजय चौक, कर्तव्य पथ, जनपथ और मान सिंह रोड यातायात के लिए बंद रहेंगे। यह प्रतिबंध केवल रिहर्सल की अवधि के दौरान लागू रहेंगे।

वहीं बीटिंग र्रिटीट सेरेमनी की रिहर्सल के चलते 27, 28 जनवरी के दिन दोपहर 3:30 बजे के बाद नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के बाहर गाड़ियों की पार्किं ग की इजाजत नहीं होगी। 29 जनवरी के दिन भी यहां पाकिर्ंग पर प्रतिबंध रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!