हमारी सेवाएं देश के विकास में अहम है:एससी जैन महासचिव

इंदौर: सहिष्णुता आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण संघर्ष हमारी पहचान है ,हम बैंक कर्मी नोटबंदी के समय फिर कोरोना के क्रूर काल में जान की बाजी लगाकर देश की जनता की सेवा में लगे रहे, सरकार और जनता सभी इस तथ्य को जानते हैं, तब उचित पेंशन पाने का हमारा हक बनता है जिसके लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करते रहेंगे। हम सब एक झंडे ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के तहत आगे बढ़ेंगे,विजय अवश्य मिलेगी। उपरोक्त उद्बोधन एससी जैन महासचिव ,ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन(ए आई बीआर एफ)के महासचिव ने एम पी बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि दिया ।
जैन ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया एवं संघर्ष बाद प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कोरोना काल के पश्चात एम पी बैंक रिटायरीज एसोसिएशन का अधिवेशन इंदौर में संपन्न हुआ जिसमें संस्था के चेयरमैन  अविनाशी लाल अमरपुरी जी अध्यक्ष  रमेश सी कश्यप जी ने संबोधित किया। महासचिव अंतर सिंह वर्मा ने पिछले 4 वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर संघ के 70 वर्ष पूर्ण कर लेने वाले सेवानिवृत्त साथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा नए सदस्यों का अभिनंदन भी हुआ। कोषाध्यक्ष  आरसी लाड,उपाध्यक्ष द्वय लल्लू लाल जैन , हरेराम बाजपेई तथा सहा. महासचिव केके उपाध्याय ने स्वागत किया इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन संपन्न हुआ तथा पारिवारिक मिलन में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया,अधिवेशन की कार्यवाही का संचालन उपाध्यक्ष हरेराम वाजपेई ने किया आभार एस सी धारीवाल ने व्यक्त किया।
संस्था के दिवंगत सदस्यों एवं दिवंगत परिजनों को मोन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर इंदौर उज्जैन भोपाल ग्वालियर रतलाम आदि स्थानों से सदस्यों ने सहभागिता की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!