भोपाल हाट में राष्ट्रीय खादी उत्सव-2023

भोपाल: आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण अंचलों के कत्तिन, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों को सतत् रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स, भोपाल में 13 से 23 जनवरी तक राष्ट्रीय खादी उत्सव होगा। मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित इस उत्सव में विभिन्न राज्यों द्वारा उत्पादित खादी, ग्रामोद्योग, माटीकला, बाँसकला की सामग्री भोपालवासियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

बोर्ड की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि खादी उत्सव में मध्यप्रदेश और 11 अन्य राज्य राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़ और गुजरात की खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में लगभग 90 इकाइयाँ शामिल हो रही है। उत्सव में विविध प्रकार के खादी वस्त्र, मलबरी सिल्क, मसलिन खादी, भागलपुरी सिल्क, मटका सिल्क, कोसा सिल्क की साड़ियाँ एवं कपड़ा, शॉल, सूट एवं सभी प्रकार के खादी वस्त्र के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज कुर्ते उपलब्ध रहेंगे। ग्रामोद्योग में माटीकला की सामग्री, जूट, बैतबाँस, लकड़ी के फर्नीचर, चमड़े के बेग, बेल्ट, पर्स, विन्ध्यावैली ब्रांड की अगरबत्ती, शेम्पू और सेनेटाईजर, शुद्ध एवं प्राकृतिक मसाले, शहद, अचार, पापड़, आटा, बेसन, दलिया इत्यादि दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ उपलब्ध हो सकेंगी।

खादी उत्सव में खरीददारी के साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और देश-प्रदेश की सांस्कृतिक विवधता को भी करीब से अनुभव किया जा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!