मॉरीशस की डॉ. सरिता बुद्धू भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

इन्दौर। ‘भारत मेरे पुरखों की जन्मभूमि है, जो मेरे लिए पुण्यभूमि है। भारत की प्रगति देखकर बहुत आनंद आता है। मेरा इस पुण्यभूमि से संस्कार और साहित्य का नाता है।’ यह बात मॉरीशस से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सरिता बुद्धू ने कही। मॉरीशस में हिन्दी व भोजपुरी को लेकर वर्षों से काम कर रहीं डॉ. बुद्धू को शुक्रवार सुबह इन्दौर में मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
अपने सम्मान के बाद भावुक हुईं डॉ. बुद्धू ने भारत और मॉरीशस सहित कई देशों में हिन्दी के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर तारीफ़ की। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा 21 लाख लोगों के हस्ताक्षरों को हिन्दी में बदले जाने के अभियान पर विस्तार से जानकारी लेते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘मैंने यहाँ आकर महसूस किया कि मध्य प्रदेश व इन्दौर में हिन्दी व साहित्य को लेकर बहुत अच्छा काम हो रहा है।’

हिन्दी भाषा के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत संस्थान ’मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ एवं सारण भोजपुरिया समाज के संस्थापक बिमलेन्दु भूषण, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, अर्देन्दु भूषण, मुकेश तिवारी द्वारा डॉ. बुद्धू को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. बुद्धू वर्षों से मॉरीशस में साहित्य सेवा में संलग्न हैं, भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस की अध्यक्ष हैं व मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री हरीश बुद्धू की पत्नी हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आईं डॉ. बुद्धू भोजपुरी भाषा के प्रथम उपन्यासकार स्व: रामनाथ पाण्डेय के परिवार के इन्दौर आवास पर पधारीं। भोजपुरी समाज द्वारा भी डॉ. बुद्धू का स्वागत किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!