मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है : मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर: पधारो म्हारे देश और मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है, गीत के बोल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के प्रसिद्ध फूड जोन 56 दुकानों में प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने तोरण द्वार लगा कर ही नहीं बल्कि दिल के द्वार खोल कर अतिथियों का स्वागत किया है। मैं ऐसे अतुलनीय और अद्भुत इंदौरवासियों का देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ 56 दुकान पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान का 56 दुकान के व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं व्यापारियों ने पुष्प-गुच्छ एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीयों का शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 56 दुकान भाषण देने की जगह नहीं खाने-पीने का स्थान है और भाषण देकर मैं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अन्याय नहीं कर सकता। जल-संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित थे।

देश भक्ति के गीतों के साथ सुसज्जित मंच पर मुख्यमंत्री चौहान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नदिया चले, चले रे धारा और मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है, गीत सुनाए। व्यापारी भाइयों ने मुख्यमंत्री का 56 दुकान पर छप्पन भोग के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्निक व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!