प्रवासी भारतीयों के सुझाव पर निवेश नीति बनायेगी प्रदेश सरकार : राज्य मंत्री कुशवाह

इंदौर: ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आज युवा प्रवासी भारतीय सम्मेलन में समानांतर सत्र में मध्यप्रदेश के फूड बॉस्केट के बारे में चर्चा हुई। सत्र में खाद्य प्र-संस्करण के लिए उपलब्ध उपयुक्त वातावरण एवं संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने प्रवासी भारतीयों का आह्वान किया कि वे आगे आकर प्रदेश में उपलब्ध सरप्लस उद्यानिकी फसलों के प्रोसेसिंग प्लांट लगाएँ और प्रदेश को समृद्ध करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी भारतीयों के सुझाव पर निवेश नीति का निर्माण करेगी और निवेश में हर प्रकार सहायता करेगी। मंत्री कुशवाह ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के उद्यानिकी संसाधनों का उपयोग कर प्रवासी भारतीय प्रदेश की समृद्धि में सहयोगी बनेंगे।

इस सत्र में प्रदेश के उन्नत उद्यानिकी कृषक एवं व्यवसायियों द्वारा स्वयं की सफलता की कहानियों को प्रवासी भारतीयों से साझा किया। इनमें एम्बि वाइन रतलाम के जितेंद्र पाटीदार, श्रीधि मिल्क कंपनी के देवेंद्र खंडेलवाल, संतरे निर्यात करने वाले साजिद मंसूर अंसारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट पी.के. जैन व फ्रोजन फूड्स के सुभाष काबरा शामिल रहे।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव जे. एन. कंसोटिया ने प्रदेश की उद्यानिकी फसलों एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश में गेहूँ उत्पादन में तीसरे, चावल में दूसरे एवं दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश में देश का सर्वाधिक लहसुन और प्याज उत्पादित होता है। यही नहीं ऑयल सीड उत्पादन में भी प्रदेश तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश में 8 फ़ूड पार्क हैं और 2 लाख 88 हजार किलोमीटर लम्बाई का सड़क नेटवर्क है। यहाँ 1 लाख 34 हजार हेक्टेयर में संतरे की खेती होती है और प्रतिवर्ष 23 लाख 52 हजार मीट्रिक टन संतरा उत्पादित होता है। कंसोटिया ने बताया कि प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है, जिसको बढ़ा कर 65 लाख हेक्टेयर किया जा रहा है। प्रदेश में आईटीसी, पारले, डाबर, बालाजी, टॉप एंड टाउन, एलटी फूड्स, पेप्सीको कंपनियों के प्लांट्स कार्य कर रहे हैं।

सत्र के अंत में प्रश्न-उत्तर में जापान, मारीशस, ऑस्ट्रेलिया से आए प्रवासी भारतीयों ने ग्रेप वाइन, गार्लिक एवं ओनियन की प्र-संस्करण इकाइयाँ स्थापित करने में रूचि दिखाई। कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास ए.के. वर्णवाल ने संचालन किया। प्रमुख सचिव पशुपालन गुलशन बामरा मौजूद थे।

प्रवासी भारतीय निवेश करें, सरकार हर प्रकार से सहायता करेगी
ऑस्ट्रेलिया, जापान और मॉरीशस के प्रवासी भारतीयों ने प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना में दिखाई रुचि

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!