इंदौर के 55 परिवारों के यहां रुकेंगे मेहमान, गीता रामायण का देंगे उपहार

इंदौर: आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले कुछ मेहमान इंदौरवासियों के घरों में रुकेंगे। इन परिवारों की एक बैठक मंगलवार को ब्रिलियंट सेंटर में रखी गई। उन परिवारों को बताया गया कि घरों में रखने के साथ उन्हें घुमाने भी ले जाए। यदि वे खजराना, उज्जैन, ओम्कारेश्वर जाए, तो इसकी जानकारी सम्मेलन के लिए बनाए कंट्रोल रुम को दें, ताकि वहां हम प्राथमिकता से उनके दर्शन की व्यवस्था करवा दें। पूर्व लोक सभा स्पीकर ने कहा कि संस्कार, व्यवहार से इंदौरवासियों को उनका दिल जीते। आप सिर्फ मेहमानवाजी नहीं कर रहे, बल्कि इनके सामने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आईडीए देगा रामायण,गीता

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि होम स्टे में जो परिवार रुकेंगे, उन्हें हम गीता, रामायण के अलावा आईडीए के विकास के टेबल बुक देंगे। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिन परिवारों के यहां मेहमान रुकेंगे, उन्हें भी पास जारी किए जाएंगे, ताकि उनके वाहन समिट स्थल तक आसानी से आ सके।

आतिथ्य को यादगार बनाए

बैठक में संभागायुक्त पवन शर्मा ने कहा कि जो भी मेहमान आपके घर रुकेंगे, वे आपके परिवार में देश की झलक देखेंगे, इसलिए उनके आतिथ्य को यादगार बनाए, इस तरह का प्रयास हमारी तरफ से होना चाहिए।कलेक्टर इलैया राजा ने कहा कि मेहमान घर में अच्छा महसूस करें, अच्छी यादें लेकर जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि जिस तरह आप रिश्तेदारों को होस्ट करते है, वैसा ही व्यवहार मेहमानों के साथ होना चाहिए। तीन दिन के स्टे के दौरान कमरों की स्वच्छता का भी ध्यान रखे। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,मधु वर्मा,सुदर्शन गुप्ता मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!