पेनल्टी शूटआउट से निकला नतीजा 36 साल बाद जीता अर्जेंटीना

लुसैल। लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। मोंटील ने अर्जेंटीना की चौथी पेनल्टी पर गोल किया और अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।
पहले एक्स्ट्रा टाइम में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मेसी के गोल ने अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। उन्होंने 108वें मिनट में मुकाबले का अपना दूसरा और अर्जेंटीना का तीसरा गोल किया। लेकिन एक बार फिर किलियम एम्बाप्पे ने कमाल किया। 118वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी मिली और एम्बाप्पे ने इसपर गोल दाग दिया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्कोर 3-3 रहा।
निर्धारित समय तक फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। 15-15 मिनट को दो हाफ हुए।  इसके बाद भी मुकाबला बराबर रहा। अर्जेंटीना के लिए पहले हाफ में लियोनेल मेसी और एंजेल डि मारिया ने गोल किये। दूसरे हाफ में 97 सेकेंड के अंदर दो गोलकर किलियन एम्बाप्पे ने मुकाबले को रोचक बना दिया।
फ्रांस ने फाइनल मुकाबले में दमदार वापसी की। 79 मिनट तक मुकाबले में 2-0 से पीछे रहने के बाद फ्रांस ने 97 सेकेंड के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम की वापसी करवा दी थी। उन्होंने पहले गोल पेनल्टी पर किया। इसके बाद 81वें मिनट में एक और गोल कर उन्होंने मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। आखिर में मोंटील ने अर्जेंटीना की चौथी पेनल्टी पर गोल किया और अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!