एलन मस्क ने टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे, जानिए अभी तक बेचे कितने स्टॉक

उद्योगपति एलन मस्क ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि इससे प्राप्त आय का क्या उपयोग किया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं ट्विटर के नए मालिक मस्क ने इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनी के शेयर सोमवार से बुधवार के बीच बेचे। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने यह जानकारी दी।

मस्क अप्रैल से अब तक टेस्ला के 23 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। इससे प्राप्त अधिकांश राशि का उपयोग 44 अरब डॉलर में हुए ट्विटर के सौदे में किया जाएगा।

टेस्ला के शेयरों में अप्रैल से गिरावट आ रही है जब मस्क ने ट्विटर की खरीद की घोषणा की थी। तब से अब तक इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के शेयरों का मूल्य घटकर आधा से भी कम रह गया है।

अभी तक बेचे कितने शेयर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरों की इस बिक्री के साथ मस्क बीते एक साल में टेस्ला (Tesla stocks) के लगभग 40 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कारमेकर टेस्ला के शेयर इस साल बड़ी ऑटोमेकर और टेक कंपनियों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा है। इनवेस्टर्स की चिंता है कि मस्क के ट्विटर को खरीदने से वह संभवतः टेस्ला को कम समय देंगे।

मस्क के पास अब है इतनी हिस्सेदारी

हालांकि, मस्क के टेस्ला के शेयर बेचने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। फाइनेंशियल मार्केट डेटा प्रोवाइडर Refinitiv के मुताबिक, इस बिक्री के बावजूद 13.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मस्क टेस्ला के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बने हुए हैं।

बुधवार, 14 दिसंबर को नैस्डैक इंडेक्स (Nasdaq index) पर टेस्ला की मार्केट वैल्यू घटकर 500 अरब डॉलर से नीचे आ गई। इससे पहले 2020 में मार्केट वैल्यू इस स्तर पर थी। बीते साल के अंत में कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर थी, लेकिन हाल के महीनों में इसमें तेजी से गिरावट आई है।

Elon Musk नहीं, अब यह शख्स है सबसे अमीर

एक समय 340 अरब डॉलर की दौलत के मालिक रहे एलॉन मस्क ने दो दिन पहले ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज गंवा दिया है। अब बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के नए सबसे अमीर (richest person) हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 51 वर्षीय मस्क की वेल्थ इस साल जनवरी से अभी तक 100 अरब डॉलर घटकर 163.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, 73 वर्षीय अर्नाल्ट की नेटवर्थ लगभग 170.6 अरब डॉलर है। उन्हें अपनी दिग्गज फैशन कंपनी एलवीएमएच (LVMH) में 48 फीसदी ओनरशिप से फायदा मिला है। इससे पहले, मस्क सितंबर, 2021 में दूसरे नंबर पर थे। इस प्रकार, वह एक साल से ज्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!