मोदी सरकार अंतिम छोर तक हवाई संपर्क पहुंचाने पर काम कर रही : सिंधिया

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मोदी सरकार अंतिम छोर तक हवाई संपर्क पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए उड़ान योजना में टीयर-3 शहरों में कनेक्टिविटी को बढ़ाया जायेगा। लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना हवाई संपर्क को बढ़ाने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है तथा देश में टीयर-1 और टीयर-2 शहरों के बीच जबर्दस्त संपर्क है। केंद्रीय मंत्री सिधिंया ने बताया हमें टीयर-3 शहरों के बीच अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को मजबूत करना है। हमारी सरकार देश में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है ताकि सही अर्थों में देश में नागर विमानन क्षेत्र का लोकतांत्रीकरण किया जा सके।’’
सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना के अंतिम चरण ‘उड़ान 4.2’ में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 132 मार्गो को मंजूरी दी गई है जिसमें से 16 हेलीकाप्टर मार्ग और 50 सीप्लेन या समुद्री हवाई मार्ग हैं। एयरो स्पोर्ट्स के बारे में एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि इस खेल की काफी संभावनाएं एवं क्षमता हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में एयरो स्पोर्ट्स काफी फैला है और सर्दियों में मौसमी परिस्थितियों के मद्देनजर भारत में इसे ला सकते हैं। सिंधिया ने बताया कि सरकार ने एयरो स्पोर्ट्स संगठन का गठन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!