पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली : संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे थे. मजदूर मुख्य रूप से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और ट्रेड यूनियनों के सदस्यों की पुलिस से झड़प हुई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया.
घटनास्थल के नाटकीय दृश्यों में झंडे लहराते और नारेबाजी करते प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोकते हुए दिख रही है. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर के आवास के बाहर सांझा मजदूर मोर्चा के किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. वे न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी मनरेगा के तहत कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें तितर बितर कर दिया.

पहले से घोषित विरोध प्रदर्शन की शुरुआत आज सुबह हुई थी. पटियाला बाईपास पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रोकने पर मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया.

इससे पहले इन कृषि मजदूरों ने अक्टूबर में 19 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था. सरकार द्वारा लिखित रूप में उनकी मांगों को स्वीकार करने के बाद मजदूर किसान आंदोलन वापस लेने पर सहमत हुए थे.

मुख्यमंत्री भगवंत मान पश्चिमी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री मान के संगरूर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!