गुजरात के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड मतदान की अपील की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के लोगों से राज्य विधानसभा के चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वालों का आह्वान करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करें.’
गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हो गया. ये सीटें राज्य के 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है.

इस चरण में जिन नेताओं की चुनावी किस्मत दांव पर है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के हर्ष सांघवी, पुरनेश मोदी, पुरुषोत्तम सोलंकी क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा बा जडेजा, कांग्रेस के ललित कागठरे, ललित वसोया, रुतविक मकवाना और मोहम्मद जावेद पीरजादा, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसुदान गढ़वी उसकी गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और सात बार के विधायक और वयोवृद्ध आदिवासी नेता छोटू बसावा शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!