दिल्ली आबकारी नीति केस में आया KCR की बेटी कविता का नाम, 100 करोड़ के पेमेंट का आरोप

केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि केसीआर की बेटी के. कविता “साउथ ग्रुप” की एक प्रमुख सदस्य थीं. उन्होंने एक अन्य गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर के माध्यम से दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को कम से कम 100 करोड़ रुपये का पेमेंट किया.

हैदराबाद: दिल्ली शराब नीति मामले में अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव  की बेटी और विधायक के. कविता  का नाम भी शामिल हो गया है. प्रवर्तन निदेशालय ने जांच को लेकर कुछ दस्तावेज बुधवार को अदालत में पेश किया. इसमें कविता का नाम भी है.

इस मामले में ईडी ने बुधवार को गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया था. उनके बयानों का हवाला देते हुए केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि केसीआर की बेटी के. कविता “साउथ ग्रुप” की एक प्रमुख सदस्य थीं. उन्होंने एक अन्य गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर के माध्यम से दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को कम से कम 100 करोड़ रुपये का पेमेंट किया.

ईडी ने कहा कि गिरफ्तार अमित अरोड़ा ने अपने बयानों में इसका खुलासा किया है. ईडी ने बताया, “अब तक की गई जांच के अनुसार विजय नायर ने आप के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप (सरत रेड्डी, के.कविता द्वारा नियंत्रित) कहे जाने वाले एक समूह से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली. के. कविता या उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने अभी तक इस आरोप पर टिप्पणी नहीं की है.

अपनी फाइलिंग में, एजेंसी ने यह भी दावा किया कि AAP नेताओं, जिनमें से कुछ सरकार का हिस्सा हैं, ने दिल्ली की आबकारी नीति को राज्य के खजाने की कीमत पर अवैध धन उत्पन्न करने के लिए एक “उपकरण” माना.

25 नवंबर को दाखिल हुई थी चार्जशीट

दिल्ली शराब नीति घोटाले में CBI ने 25 नवंबर को 7 आरोपियों के खिलाफ 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया का नाम नहीं है. CBI ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में ये चार्जशीट दाखिल की है. मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई होगी.

सिसोदिया का नाम नहीं होने पर आप ने बीजेपी पर पर हमला

चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं आने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर हमला बोला था. पार्टी ने कहा कि CBI की चार्जशीट बताती है कि डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर सारे आरोप फर्जी और मनगढंत थे. बीजेपी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.

7 आरोपियों में ये लोग शामिल

CBI की चार्जशीट में दो गिरफ्तार बिजनेसमैन, एक न्यूज चैनल के चीफ, हैदराबाद के एक शराब कारोबारी, दिल्ली के एक शराब डिस्ट्रीब्यूटर और आबकारी विभाग के दो अधिकारी शामिल हैं. चार्जशीट में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई, समीर महेंद्रू, गौतम मूथा, कुलदीप सिंह और नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!