हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ या अलग चलेगी कांग्रेस?

नई दिल्ली:राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हट चुके हैं और इन दिनों वह राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में नहीं हैं। हालांकि इसके बाद भी उनकी टिप्पणियां राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक में पार्टी के स्टैंड को तय करने वाली होती हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति क्या होगी। दिलचस्प यह भी है कि इस दौरान पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के बीच कई मुद्दों पर मतभेद भी दिखे हैं।
आर्टिकल 370 हटाए जाने की ही बात करें तो राहुल गांधी ने इसका सीधे तौर पर विरोध किया था, जबकि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र ने इसका समर्थन किया था। अब यदि बीजेपी राहुल गांधी के 370 पर स्टैंड को मुद्दा बनाती है तो क्या हुड्डा का बयान कांग्रेस की ओर से बचाव के तौर पर सामने आएगा?
राहुल गांधी की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले और बाद के उनके स्टैंड में कोई अंतर नहीं दिखता है। राहुल गांधी अब भी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अपना रहे हैं, जबकि कांग्रेस में ही सीनियर नेताओं का एक वर्ग मानता है कि मोदी पर हमला पार्टी के लिए फायदेमंद नहीं है।
ऐसी स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के लिए भी अहम होंगे। राहुल गांधी की ओर से प्रचार सीधे तौर पर बीजेपी को एक मुद्दा मिलने जैसा होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और मोदी के खिलाफ कांग्रेस और राहुल गांधी की क्या रणनीति रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!