देश की एकता में बाधक था 370, PoK नेहरू की गलती: अमित शाह

नई दिल्ली 
विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद चुनावी दंगल शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में कहा कि चुनावी अभियान की शुरुआत अनुच्छेद 370 को हटाने के परिचय के कार्यक्रम से हो रही है. शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 देश को एक सूत्र में जोड़ने में बाधक था. बीजेपी ने दूसरी बार सत्ता में आते ही इस बाधा को खत्म कर दिया है.
तीन परिवारों ने 370 को संभालकर रखा
अमित शाह ने कहा कि जब से अनुच्छेद 370 और 35-A वजूद में आया था तभी से जनसंघ और बीजेपी ने इसका विरोध किया है. 370 देश के साथ कश्मीर के जुड़ाव में बाधा रही है, साथ ही देश की एकता में भी बाधा रही है. शाह ने कहा कि आज पूरा हिन्दुस्तान चाहता है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बने. बीजेपी अध्यक्ष ने महाराष्ट्र की चुनावी जंग में 370 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये नेहरू की गलती थी जिसकी वजह से पीओके बना और आज मौजूद है. अमित शाह ने कहा कि संस्कृति की रक्षा के लिए अनुच्छेद 370 की जरूरत नहीं है. गुजरात, महाराष्ट्र और केरल को इसकी जरूरत नहीं पड़ी. जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार बंद हो जाता इसलिए वहां के तीन परिवारों ने 370 को संभालकर रखा.
मोदी के साहस ने 370 को उखाड़ फेंका
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण देश में आतंकवाद आया. इसके बाद ही कश्मीर से कश्मीरी पंडितों, सूफी-संतों को निकाल दिया गया और आतंकवाद चरम पर पहुंचा. अब तक 370 के कारण करीब 40 हजार लोग मारे गए और कांग्रेस पूछती है कि 370 को क्यों हटाया गया. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के साहस और हौसले की वजह से इस बार संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को उखाड़ कर फेंक दिया गया.
मोदी के आने से हिली परिवारवादी पार्टियों की नींव
उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब वहां अनुच्छेद 370 नहीं है. साथ ही अमित शाह ने कहा कि 370 हटना बीजेपी के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है, भारत को एक और अखंड बनाने का संकल्प है जो पीएम मोदी ने पूरा किया है. प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद परिवारवादी पार्टियों की नींव हिलने लगी है. अब कश्मीर में भी परिवारवादी पार्टियों का सफाया होने वाला है. कश्मीर में 370 हटने के बाद जनता शांति से अपना जीवन व्यापन कर रही है, वहां के सिर्फ 10 थानों में प्रतिबंधित धाराएं लगीं हैं, 99 फीसदी लैंडलाइन खुल गए हैं.
अमित शाह ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव में दो तरह की पार्टियां चुनाव के मैदान में हैं. एक ओर भारत मां को अपना सर्वस्व मानने वाली पार्टी बीजेपी है और दूसरी ओर अपने परिवारों को अपना सर्वस्व मानने वाली कांग्रेस और एनसीपी है. अब महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें राष्ट्रवादी पार्टी के साथ जाना है या परिवारवादी पार्टियों के साथ जाना है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!