इंदौर के नए कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार संभाला, आम लोगों की सुनी समस्याएं

इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी इलैया राजा टी ने बुधवार को इंदौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पूर्व जबलपुर के जिला कलेक्टर थे। वे भिंड और रीवा में भी कलेक्टर रह चुके है। इलैया राजा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

कलेक्टर इलैया राजा को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान पता चला की कुछ नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए हैं। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वे अपने कक्ष में सीधे जाने के बजाय आम नागरिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

आम आदमी की समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़े। चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी।कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि जिले में अधोसंरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी सहित अन्य परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्य समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे हो, यह भी सुनिश्चित करेंगे। शहर के यातायात को सुगम बनाने तथा आबोहवा में सुधार के भी प्रयास होंगे। इंदौर जिले को सभी के सहयोग से नयी ऊँचाईयों तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना, कार्यक्रमों और अभियान का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से होगा।

खजराना गणेश के दरबार में पहुंचे कलेक्टर राजा।

पदभार ग्रहण करने के पूर्व नवागत कलेक्टर इलैया राजा खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान श्री गणेश का पूजन कर दर्शन लाभ लिया। उन्होंने जिले के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!