इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए गोपाल कचोलिया, घनश्याम गुप्ता सचिव

इंदौर : इंदौर अभिभाषक संघ के बुधवार को हुए वार्षिक चुनाव में गोपाल कचोलिया अध्यक्ष और घनश्यान गुप्ता सचिव चुने गए। कचोलिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एलएल यादव को 65 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर एमएस पंडितिया, सह सचिव पर संदीप शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर रत्नेश पाल चुने गए। बुधवार रात जिला न्यायालय में निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। समर्थकों ने ढोल ढमाके के साथ फूलमाला पहनाकर जीते प्रत्याशियों का स्वागत किया। करीब 74 प्रतिशत मतदान हुआ। 3750 मतदाताओं में से 2779 ने मतदान किया।

कचोलिया पहली बार अध्यक्ष बने हैं। वे पिछले चुनाव में भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुप्ता भी पहली बार सचिव बने हैं। बुधवार दिनभर चुनाव को लेकर सरगर्मी बनी रही। सुबह 10.30 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारें नजर आने लगी थीं। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से अंतिम समय तक अपने पक्ष में मतदान की गुहार लगाते रहे। कोई भी विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए जिला न्यायालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह पहला मौका था जब चुनाव के एक घंटे बाद ही मतगणना शुरू कर दी गई।

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों पर 65 बूथ बनाए गए थे। सुबह के वक्त मतदान की गति कुछ धीमी थी लेकिन दोपहर बाद अचानक मतदान की गति बढ़ गई। शाम चार बजे मतदान का समय समाप्त होने के वक्त भी सदस्य मतदान के लिए कतार में लगे थे। मतदान समाप्त होते ही निर्वाचन समिति ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी। मतदान के बाद सदस्यों के लिए इस बार परंपरागत सब्जी-पूड़ी की व्यवस्था की गई थी।

दोपहर 12 बजे तक मतदान सामान्य गति से चल रहा था लेकिन दोपहर बाद अचानक मतदान की गति बढ़ी। वरिष्ठ अभिभाषकों और महिला अभिभाषकों के लिए मतदान केंद्र क्रमांक चार को आरक्षित रखा गया था। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को कतार में नहीं लगना पड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!