युवती को सरेआम पिटने वाली तीन युवतियां गिरफ्तार, दो युवकों पर भी केस दर्ज

इंदौर:मध्य प्रदेश के इंदौर में एलआईजी चौराहे पर एक युवती की बेहरमी से पिटाई करने वाली तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो युवकों के नाम पर सामने आए हैं। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है। फिलहाल दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गिरफ्तार युवतियों के नाम मेघा मालवीय, पूनम अहिरवार और टीना सोनी है। घटना शनिवार रात डेढ़ बजे एलआईजी चौराहे पर हुई थी। तीनों आरोपी युवतियों ने एक युवती को सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा। आरोपी युवतियों ने पीड़िता के पेट, मुंह और पीठ पर लातें बरसाईं। एक युवती ने पीड़िता का मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था।

घूरने की बात पर विवाद

पुलिस के अनुसार नेहरू नगर में रहने वाली प्रिया वर्मा एलाईजी चौराहे के एक रेस्टोरेंट में चाय पीने आई थी। वहां पर मेघा, पूनम और टीना पहले से खड़ी थी। प्रिया रीगल तिराहे के पास एक कंपनी में जॉब करती है। चारों के बीच एक-दूसरे को घूरने की बात पर बहस हो गई। कुछ देर बाद तीनों युवतियां प्रिया पर टूट पड़ी और लात-घूसों से पिटाई कर दी। बीअआरटीएस कॉरिडोर को 24 घंटे खुले रखने की छूट के कारण वहां काफी भीड़ रहती है। इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। कुछ ही देर में लड़कियों के बीच हुई लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

हैरानी की बात है कि घटनाक्रम 10 मिनट तक चला लेकिन पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए नहीं आ पाए। जबकि एलआईजी थाने से चौराहे की दूरी 300 मीटर भी नहीं है। बाद में पीड़िता अपने परिचित मयंक के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!