बता दें कि पलक मुछाल इंदौर की हैं। पलक की शादी मुंबई में होने जा रही है, पर शादी का जश्न इंदौर में भी मन रहा है। परिजनों ने बताया कि घराती-बराती पगड़ी में नजर आएंगे। इसके अलावा शादी में राजस्थान और मालवा के व्यंजन होंगे। हल्दी की रस्म में पलक के दोस्त भी शामिल हुए और उन्होंने इन पलों को सोशल मीडिया पर भी पलक के फैंस के साथ शेयर किया। पलक की शादी के लिए इंदौर से भी मेहमान पहुंच गए हैं।
हल्दी की रस्म में पलक के दोस्त भी शामिल हुए
भाई ने लगाई बहन को हल्दी
पलक के भाई पलाश भी म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं और कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। पलाश ने भी अपनी प्यारी बहन को हल्दी लगाई। पलक बचपन में अपने भाई के साथ कई स्टेज शो कर चुकी हैं।
शुक्रवार को पलक के हाथ मेहंदी से सजे और हल्दी लगाने की रस्म हुईपलक और मिथुन को आशिकी-2 से काफी फेमस हुए। इस फिल्म के सभी गाने हिट थे। कई अवॉर्ड भी इस फिल्म के नाम रहे थे। बाद में पलक-मिथुन की जुगलबंदी कई फिल्मों में नजर आई। पलक ने एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो सहित कई फिल्मों में सुपरहिट गीत गाए हैं। लंबे समय बाद संगीत इंडस्ट्री में दो कपल विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। भूपेंद्र-मिताली, जगजीत-चित्रा जैसी जोड़ियों ने विवाह करने के बाद कई हिट फिल्मों में गीत गाए। लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री में इन जोड़ियों की धाक जमी रही।









