बीजेपी में कोई अनुपयोगी नहीं होता, भले वह 75 की उम्र पार कर चुका हो

इंदौर :मध्यप्रदेश के बीजेपी संसदीय बोर्ड में नवनियुक्त वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी में 75 साल की उम्र से ज्यादा के कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देने का कोई नियम नहीं है। जटिया ने कहा कि इस संबंध में कोई नियम कभी बना ही नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों ने ऐसा मान लिया है, जबकि ऐसा नहीं है। पार्टी मे सक्रिय एवं उपयोगी कार्यकर्ताओं का हमेशा महत्व है और रहेगा।
बता दें कि इंदौर स्टेट प्रेस क्लब  में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया ने एक सवाल के जवाब में कहा, बीजेपी में 75 पार की उम्र वाले कई वरिष्ठ नेताओं को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। जबकि बुजुर्ग बीजेपी नेताओं को टिकट नहीं दिया जाता। इस पर उन्होंने कहा, पार्टी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई अनुपयोगी हो गया हो। पार्टी में उपयोगी कार्यकर्ता का हमेशा महत्व है।
इस दौरान इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं मिलने एवं फिलहाल कार्यकर्ता के रूप में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, दीपावली पर जो अनुपयोगी सामान घर से निकलता है। वह रद्दी का माल नहीं, बल्कि कमाल का माल होता है, जिसमें संभावना ज्यादा होती है। उसे जरूर महत्व मिलता है। उन्होंने कहा, कई बार रद्दी के माल को भी उपयोगी होने पर काम में ले लिया जाता है। बीजेपी संसदीय बोर्ड में खुद का चयन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, वे 50 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। इसी की बदौलत पार्टी ने उन्हें अवसर दिया है, यह उनके परिश्रम का ही पारितोषिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!