अगले विधानसभा चुनावों को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- इनके नेतृत्व में लहराएगा बीजेपी का परचम

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा में कई कयासों को हवा मिल रही है। इस बीच केंद्रीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान जी की नेतृत्व की तारीफ की और अगले साल होने वाले चुनावों में बीजेपी का परचम लहराने की बात कही है।
बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर में थे। वे एक दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की। सिंधिया ने कहा कि पार्टी के लिए और क्षेत्र और प्रदेश की जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प मैंने जो लिया है, पूरे रूप से उसी पर मैं कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार निरंतर सीएम शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में रही है। आने वाले 2023 के चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान जी की नेतृत्व में जो जनकल्याण की योजनाएं जो लागू हैं और लागू हो रही हैं। इन्हीं के नेतृत्व में विकास के पथ पर मध्यप्रदेश को हम आगे बढ़ाते रहेंगे।
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल में विकास और प्रगति की नींव को आगे लेकर जाना है। विकास की शृंखला आगे बढ़े और लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीव्र गति से काम हो। इसको लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। उमा भारती की तारीफ किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं और समर्पित भाव से कार्य कर रहा हूं। वहीं ग्वालियर व्यापार मेले के आयोजन को लेकर सिंधिया ने कहा कि जरूर आयोजन होगा। ग्वालियर का व्यापार मेला कोरोना वजह से नहीं हो पाया, लेकिन अबकी बार मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!