भौंकना ही बेजुबान का अपराध था, जानवर बने इंसान ने कुत्ते को उतारा मौत के घाट, तलाश जारी

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में दो युवकों ने चाकू से वार कर कुत्ते की हत्या कर दी। दोनों युवक नशे में धुत थे। फिलहाल, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में नशे में धुत दो युवकों को कुत्ते पर वार करना महंगा पड़ गया। जानलेवा वार की वजह से कुत्ते ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद दोनों युवक फरार हो गए, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

रहवासियों ने कुत्ते के साथ हुई वारदात की जानकारी पीपुल फॉर एनिमल की संयोजक प्रियांशु जैन को दी थी। विशाल नगले और मोहित बोयत नामक युवकों ने एक काले रंग के कुत्ते को चाकू मारा है। जैन अपने साथियों के साथ बस्ती में पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। प्रियांशु ने मृत कुत्ते के वीडियो फुटेज लिए। कुत्ते के पेट पर चाकू से दो वार किए गए थे। बाणगंगा थाने को घटना की जानकारी दी। कुत्ते का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा-429 के तहत मामला दर्ज किया है।

मृतक कुत्ता                                              मृतक कुत्ता
इस घटना के बाद से दोनों युवक फरार हैं और पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। बस्ती के रहवासियों ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे और कुत्ता उन्हें देखकर भौंक रहा था। इससे नाराज एक युवक ने चाकू निकाला और कुत्ते के पीछे दौड़ा। कुछ देर बाद उसने कुत्ते के पेट में चाकू से वार कर दिया।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!