हैंडपंप से निकलने लगा जहर! सिंगरौली में दूषित पानी पीने से 40 लोग बीमार, लिया गया सैंपल

सिंगरौली: जिले के नंदगांव में अचानक से कई साल पुराना हैंडपंप दूषित पानी उगलने लगा, जिसे पीने के बाद 40 लोग उल्टी-दस्त से बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी तब हुई, जब एक के बाद एक करके गांव के 40 लोग उल्टी-दस्त से बीमार हो गए। मौके पर गांव में एसडीएम के साथ स्वास्थ्य अमला पहुंचा है।

हैंडपंप का निरीक्षण करते हुए पानी का सैंपल लिया गया है। पानी दूषित कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। हैंडपंप का दूषित पानी पीने से नंदगांव निवासी सूर्यप्रकाश यादव, प्रियंका पनिका, रामप्रसाद बैगा, सीमा साकेत, राशि साकेत, माही यादव, अंश पनिका, नीकिता साकेत, रामदीन पनिका, दुर्गा यादव और सूर्यलाल साकेत सहित दो दर्जन लोग गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। सभी लोगों की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में सभी लोगों को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसकी खबर जिला प्रशासन को हुई तो तत्काल मौके पर एसडीएम और सीएमएचओ को मौके पर भेजा। जहां अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि हैंडपंप का पानी से ही लोग बीमार हुए हैं।

अस्पताल में घंटों बाद शुरू हुआ उपचार..
गांव के एक साथ 40 लोग अस्पताल पहुंचे हैं। जहां पीड़ितों को समय पर उपचार मुहैया नहीं हो सका। बेड पर घंटों तक पीड़ित तड़पते रहे। सूर्यप्रकाश यादव ने बताया कि एक घंटे से बेड पर बॉटल रखा हुआ है, लेकिन ड्यूटी नर्सों ने अभी तक ड्रिप नहीं लगाया। इससे हालत बिगड़ती जा रही है। वहीं, ज्यादातर पीड़ितों को उनके परिजन जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों में इसलिए ले गए कि यहां बेहतर उपचार मुहैया नहीं होगा।

15 साल पुराना है हैंडपंप…
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती पीड़ितों ने बताया कि हैंडपंप का पानी पिछले 15 साल से ग्रामीणजन पी रहे हैं। कभी कोई बीमार नहीं हुआ। अचानक से पानी दूषित कैसे हो गया। पानी की जांच होने के बाद इसका पता चल पाएगा। बताया गया है कि नंदगांव के आसपास एनसीएल और ओबी कंपनियां संचालित हो रही हैं। इसलिए ग्रामीणों को डर सता रहा है।

जांच की जा रही है…
सर्वे के जरिए इस बात की पुष्टि हुई कि ग्रामीणों के बीमारी की वजह हैंडपंप का पानी ही है। अचानक से कई साल पुराने हैंडपंप का पानी दूषित कैसे हो गया, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल, हैंडपंप को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!