शिवराज सरकार में मंत्री के भाई की उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक पद से छुट्टी

इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के भाई सुरेश सिलावट को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक पद से हटा दिया गया है। उन्हें शासकीय होलकर कालेज विज्ञान महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। 20 दिन पहले तक अतिरिक्त संचालक पद के अलावा कालेज प्राचार्य का प्रभार उनके पास था, लेकिन वह उनसे ले लिया गया था।

बता दें कि अब सुरेश फिर से होलकर कालेज का प्राचार्य तो बनाया, लेकिन अतिरिक्त संचालक के पद से हटा दिया गया। सिलावट के कार्यकाल में होलकर कालेज परिसर में पांच नए भवनों का निर्माण हुआ है, लेकिन पजेशन को लेकर विवाद चल रहा है। सिलावट के अलावा डा. ममता चंद्रशेखर को उच्च शिक्षा विभाग का क्षेत्रीय संचालक बनाया गया है। ममता फिलहाल अटल बिहारी वाजपेई ऑर्ट्स एंड कामर्स कालेज के प्राचार्य पद पर हैं। ममता के पति चंद्रशेखर रायकवार पीएससी सदस्य हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।

बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद भाई को मिला था पद…
तुलसी सिलावट जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तो वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने भोपाल गए थे। उसी दिन उनके भाई सुरेश सिलावट के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद पर आसीन होने के आदेश जारी हो गए थे। तीन साल तक सिलावट इस पद पर रहे हैं, लेकिन अब उनका अतिरिक्त संचालक की कुर्सी से हटना शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!