जन्माष्टमी पर कैलाश-पुष्य की जुगलबंदी- तेरे जैसा यार कहां.., वृद्धाश्रम में गाया गोविंदा आला रे.., ढोलक की थाप पर थिरके भी

इंदौर : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जोड़ी ने गोविंदा आला रे..आला…तेरे जैसा यार कहां…जैसे गानों से समा बांध दिया। दरअसल, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर सहित अन्य भाजपा नेता परदेशीपुरा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के साथ जन्माष्टमी और राखी का पर्व मनाया। भाजपा नेताओं ने यहां दिव्यांग बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ अंताक्षरी भी खेली।

वृद्धाश्रम पर गानों पर झूमे नेता, वृद्धजन और दिव्यांग बच्चे।
वृद्धाश्रम पर गानों पर झूमे नेता, वृद्धजन और दिव्यांग बच्चे।

कैलाश-पुष्य के गानों पर झूमे बच्चे व बुजुर्ग
वृद्धाश्रम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा नेताओं ने यहां भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया। इसके साथ ही यहां मौजूद दिव्यांग बच्चियों और वृद्ध महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके बाद अंताकक्षरी का दौर शुरु हुआ। इस दौरान कैलाश-पुष्य की जोड़ी ने कई गाने गाए। जैसे तेरे जैसा यार कहां…गोविंदा आला रे…आला…जरा मटकी संभाल बृजबाला…मच गया शोर सारी नगरी रे…। इन गानों और भजनों पर वृद्धाश्रम के दिव्यांग बच्चों सहित वृद्धजन भी झूमते नजर आए। वहीं भाजपा नेता व समर्थक भी इन भजनों और गानों पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते आए।

कृष्ण जन्माष्टमी पर किया भगवान कृष्ण का पूजन
कृष्ण जन्माष्टमी पर किया भगवान कृष्ण का पूजन
भाजपा नेताओं ने बंधवाई राखी
भाजपा नेताओं ने बंधवाई राखी
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!