श्रीकृष्ण भक्ति में डूबे मंत्री इंदर सिंह परमार, चल समारोह में डांस करते आए नजर

शाजापुर। मध्य प्रदेश के हर जिले में जन्माष्टमी की धूम है. हर जगह भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. शाजापुर जिले के शुजालपुर सिटी क्षेत्र में कृष्णाष्टमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से जमकर डांस किया. राधा कृष्ण मंदिर समिति और यादव समाज ने संयुक्त रुप से भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली. इस जुलूस का स्वागत करने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे, जहां वे नाचते हुए दिखाई दिए.

इंदर सिंह परमार ने कृष्ण जन्मोत्सव पर किया डांस

कृष्ण की शोभायात्रा में मंत्री परमार नाचे: शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर गोपालपुरा से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए फिर से प्रारंभ स्थल मंदिर पर पहुंच गई. यहां रात में भगवान कृष्ण की आरती और महा प्रसादी का वितरण भी रखा गया है. रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से पूर्व मटकी फोड़ कार्यक्रम और प्रसाद वितरण किया गया. शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया. परमार की मौजूदगी में शोभायात्रा में शामिल समाज जनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और नेता कृष्ण भक्ति संगीत पर शोभायात्रा में नृत्य करते दिखाई दिए.

भोपाल में भी मनाया गया जन्माष्टमी: भोपाल के बरखेड़ा अहीर समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री राधा कृष्ण मंदिर से विशाल चल समारोह का आयोजन किया था. इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए थे. सीएम शिवराज सिंह ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की एवं समस्त प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाइयां दीं.

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!