‘सीआईए ने करवाई थी होमी जहांगीर भाभा और लाल बहादुर शास्त्री की हत्या’

नई दिल्ली : सीआईए ने भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की हत्या करवाई थी. यह दावा हाल ही में लिखी गई एक किताब में किया गया है. इसके लेखक हैं ग्रेगोरी डगलस. उन्होंने अपनी किताब में अमेरिकी इंटेलिजेंस के पूर्व अधिकारी रॉबर्ट क्राउले के हवाले से यह दावा किया है. इस किताब के दो पन्ने ट्विटर पर वायरल हैं.

इसके अनुसार इस किताब में लिखा गया है कि सीआईए ने दुनिया को परमाणु त्रासदी से बचा लिया. रॉबर्ट के हवाले से बताया गया है कि भारतीय जो गायों से प्यार करते थे और इस बात को लेकर हांकते थे कि वो कितने चालाक हैं. वो भी परमाणु शक्ति बनने की तरफ थे. किताब में रॉबर्ट के हवाले से बताया गया है कि, वह भाभा को ‘जोकर’ कहकर संबोधित करते थे. रॉबर्ट के मुताबिक उस ‘भारतीय’ ने यह तय कर रखा था कि भारत को परमाणु संपन्न बनाना है.

रॉबर्ट ने लेखक डगलस को बताया कि उस भारतीय का नाम होमी जाहंगीर भाभा था. उनके अनुसार, ‘वह इंसान अमेरिका के लिए खतरनाक था. लेकिन वो एक दिन दुर्घटना का शिकार हो गया. वह हमारी परेशानी बढ़ाने के लिए विएना जा रहा था. उसका विमान 707 एक बम विस्फोट का शिकार हो गया. यह आल्प्स की पहाड़ियों में क्रैश कर गया.’ इसमें आगे बताया गया है कि रॉबर्ट ने यह भी बताया कि वह विएना के ऊपर भी प्लेन को उड़ा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया. क्योंकि वह विमान को किसी पहाड़ी के ऊपर नष्ट करना चाहता था.

इसी तरह से रॉबर्ट के हवाले से ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बारे में भी बात की गई है. उनके बारे में कहा गया है कि शास्त्री भाभा की मदद कर रहे थे. इसलिए दोनों को किनारे लगाना जरूरी था. उन्होंने यह भी लिखा है कि रॉबर्ट भारत से चावल की खेती को प्रभावित करना चाहते थे, ताकि यहां के लोगों के सामने खाने की समस्या आ जाए.

आपको बता दें कि डॉ होमी जहांगीर भाभा भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक हैं. उन्होंने ही सबसे पहले भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था. उनका जन्म मुंबई के पारसी परिवार में हुआ था. उनके पिता एक वकील थे. उन्होंने 1927 में इंगलैंड से डिग्री ली थी. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!