यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान की करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दोपहर करीब 1.15 बजे जब आगरा-नोएडा की ओर ट्रैफिक सामान्‍य रूप से चल रहा था, उस समय एक विमान आसमान में चक्‍कर काटने लगा, जिसके बाद यमुना एक्‍सप्रेस वे पर इस विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई है। ये चार्टर प्‍लेन है जिसको लेकर बताया जा रहा है कि इसका ईधन खत्‍म हो गया है, इसी लिए इसे यहां पर लैंड करना पड़ा है। विमान को सड़क पर खड़ा देखकर गुजरने वाले लोग भी चौंक गए और अपनी कारें रोक लीं व तस्‍वीरें खींचने लगे।

पायलट ने एयर क्राफ्ट को आपातकाल की स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित उतार लिया। पायलट के साथ दूसरा सहायक पायलट भी मौजूद था। एयर क्राफ्ट की आपात लेडिंग की जानकारी मिलने पर थाना नौहझील पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को रोक दिया गया। अभी यह एयर क्राफ्ट एक्सप्रेस वे पर ही खड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी का एयर क्राफ्ट उड़ाने का ट्रेनिंग सेंटर मौजूद है। इसी के एयर क्राफ्ट को पायलट जाग्रत सिंह, सहायक पायलट उदित गोयल साथ लेकर नारनौल से अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। अचानक से इंजन में तेल की सप्लाई बंद हो गई जिसके बाद एयर क्राफ्ट नीचे गिरने लगा पायलट जाग्रत सिंह ने सूझबूझ से काम लेते हुए एयर क्राफ्ट को यमुना एक्सप्रेस वे पर आपात काल में उतार लिया। पायलट और सह पालयट दोनों सुरक्षित हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!