मुख्यमंत्री साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में पीडीएस के तहत चावल वितरण के बारे में झूठ बोल रहीं

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लोगों को दिए जाने वाले चावल की मात्रा के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शनिवार रात कहा कि कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी। दरअसल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन (प्रति परिवार) दिया जाता था और अब साय नीत भाजपा सरकार में केवल पांच किलो राशन दिया जा रहा है।

प्रियंका गांधी के इस बयान पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा,‘‘ कांग्रेस को 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है यह इतनी आसानी से नहीं जाएगी। प्रियंका जी अगर आपको झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए पांच हजार करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कहिएगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ आपकी अज्ञानता का फायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल गांधी से कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में ‘फूड पार्क’ बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी उन्होंने राशन के मुद्दे पर उन्हें ‘‘मूर्ख’’ बना दिया है। साय ने कहा,‘‘ कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा अध्ययन कर लें। अगर आप थोड़ा सा गृहकार्य करके बयान देंगी तो आपको बार-बार शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।’’

मुख्यमंत्री ने रविवार को एक बयान में कहा कि पीडीएस के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल (प्रति परिवार) के अतिरिक्त राज्य सरकार राशन कार्ड धारक एकल सदस्य परिवारों को 10 किलो चावल, दो सदस्यीय परिवारों को 20 किलो चावल, तीन से पांच सदस्यों वाले परिवारों को 35 किलो चावल और इससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को सात किलो चावल हर महीने मुफ्त में देती है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!