UP MLC Election 2022: बीजेपी प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ: बीजेपी (BJP) के सभी 9 उम्मीदवारों ने गुरुवार को एमएसली चुनाव के लिए नामांकन किया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्रियों के साथ 9 लोगों को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर सभी प्रत्याशियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया. इसके बाद सभी प्रत्याशी सामूहिक रूप से नामांकन के लिए पहुंचे .

2 नए नामों पर BJP ने जताया भरोसा
दरअसल, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कुल 9 एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी. लिस्ट में 7 मंत्रियों को टिकट दिया गया है. इनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र सिंह, दयालु मिश्रा, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दानिश अंसारी का नाम शामिल है. दो नए नामों की बात करें तो, बनवारी लाल दोहरे को पार्टी ने मौका दिया. जोकि बीजेपी के पुराने नेता हैं. मुकेश शर्मा के नाम के बारे में भी कोई चर्चा नहीं थी, पार्टी ने अचानक उनके नाम का ऐलान कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.

20 जून को होगा विधान परिषद का चुनाव
दरअसल, बीजेपी और समाजवादी पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को विधान परिषद के रास्ते सदन में पहुंचाना चाहती है. इसी क्रम में बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्रियों के साथ 9 लोगों का नाम शामिल किया गया है. 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 जून नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है. 20 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!