जयंत चौधरी आज करेंगे राज्यसभा का नामांकन, सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के राज्यसभा के संयुक्त प्रत्याशी जयंत चौधरी आज नामांकन करेंगे. इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं. इससे पहले बीती 26 मई को सपा नेता जावेद अली खान और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल सपा के समर्थन से नामांकन कर चुके हैं. बता दें कि पहले जयंत चौधरी की जगह डिंपल यादव के राज्यसभा जाने की खबरें सामने आई थीं. बाद में अखिलेश यादव ने डिंपल की जगह जयंत चौधरी का नाम फाइनल किया.

सपा कार्यालय पहुंचे जयंत चौधरी: आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नामांकन के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं. वह 11 बजे अखिलेश यादव के साथ विधानसभा पहुंचेंगे और टण्डन हाल में राज्यसभा का पर्चा भरेंगे. इस दौरान अखिलेश यादव, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहेंगे.

जावेद अली और कपिल सिब्बल कर चुके नामांकन: सपा ने राज्यसभा के लिए बीते दिन 25 मई को जावेद अली खान का नामांकन कराया है. जबकि, कांग्रेस छोड़ने वाले कपिल सिब्बल को समर्थन दिया है.

जुलाई में पूरा हो रहा 3 सांसदों का कार्यकाल: बता दें कि राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में सपा की ओर से 3 लोग नामांकन कर रहे हैं. राज्यसभा में अभी तक सपा के कुल 5 सदस्य हैं, जिनमें से विशंभर प्रसाद निषाद, चौधरी सुखराम सिंह और कुंवर रेवती रमन सिंह का कार्यकाल अगले महीने 4 जुलाई को पूरा हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!