इंदौर:महंगाई के इस दौर में सबसे सस्ता शहर,बाजारों में अगले 3 दिन बंपर डिस्काउंट

इंदौर के बाजारों से खरीदारी करने वाले प्रदेश भर के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। शहर के सभी बाजारों में अगले तीन दिन तक 10 से 15% का डिस्काउंट मिलेगा। फिर चाहे वह सोना-चांदी हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन या कपड़ा। इसके अलावा भी कई बाजारों में ये डिस्काउंट अगले तीन दिन तक मिलेगा। इंदौर गौरव दिवस के मौके पर शहर की विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन ने ग्राहकों को यह डिस्काउंट देने की घोषणा की है।

इंदौर गौरव दिवस पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के तमाम पुराने बाजार धनतेरस-दीपावली की तरह सजाए जा रहे हैं। आप चाहे इंदौरी हों या फिर बाहर से आए हों, आपको डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि तीन दिन में एक दिन रविवार होने से अधिकांश दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन सोमवार और मंगलवार को ग्राहक डिस्काउंट का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

इन आइटम्स पर मिलेगी छूट
इंदौर में अगले तीन दिनों तक सराफा बाजार में सोने-चांदी की लेबर में 10% की छूट, शीतलामाता बाजार में साड़ियों पर 10 से 15% की छूट दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर भी ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं टाइल्स पर भी ग्राहकों को डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही बोहरा बाजार में कॉक्ररी, बेग, हार्डवेयर आदि में भी 7 से 10% की छूट दी जाएगी।

बोहरा बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष खुजेमा बादशाह ने बताया कि इंदौर गौरव दिवस के लिए बाजार को सजाया गया है। आगामी दो दिन यहां ग्राहकों को छूट दी जाएगी। ये छूट सामान्य छूट के अलावा दी जाएगी। बर्तन बाजार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने बताया कि बर्तन बाजार में सभी व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानें सजाने के लिए कहा गया है। साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

तीन दिन तक मिलेगी बाजारों में छूट
खरीदारी की बात करें तो इंदौर में सोना-चांदी का काफी व्यापार होता है। कई लोग बाहर से आकर यहां खरीदारी करते हैं। इंदौर का सबसे पुराना बाजार सराफा बाजार है। यहां छोटा सराफा और बड़ा सराफा भी है। इस बाजार को भी सजाया जा रहा है। बोहरा बाजार में भी आकर्षक लाइटिंग की गई है। सीतला माता बाजार को भी अलग-अलग रंग की साड़ियों से सजाया जाएगा।

इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के प्रचार मंत्री अजय लाहोटी ने बताया कि सराफा बाजार को खासतौर पर सजाया जा रहा है। साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों को लेबर चार्जेस पर 10% की छूट दी जाएगी। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपी नेमा ने इंदौर के नमकीन व्यापारियों से भी आग्रह किया है वे अपने यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत शरबत, छाछ, केरी का पना, रसना या मिठाई के साथ करें।

इंदौर में सजना शुरू हुए बाजार
इंदौर में शनिवार शाम से ही बाजारों को सजाने का काम शुरू हो गया है। सराफा व्यापारी निर्मल वर्मा ने बताया कि इंदौर का सराफा बाजार, बर्तन बाजार, महारानी रोड, सीतला माता बाजार, मरोठिया बाजार, बोहरा बाजार सहित अन्य मार्केट को सजाया जा रहा है। सराफा बाजार को राजस्थानी (रजवाड़ी) रूप में सजाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां सेल्फी पाइंट भी तैयार किया जा रहा है। शीतला माता बाजार को तीन दिनों तक अलग-अलग साड़ियों और रंगों से सजाया जाएगा। बोहरा बाजार में लाइटिंग की गई है। कई बाजारों में भगवा ध्वजा लगाई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!