पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी, 2 करोड़ 60 लाख की संपत्ति उजागर

मंदसौर। पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और बर्खास्त पंचायत सचिव दिनेश शर्मा के यहाँ ईओडब्ल्यू की टीमों ने छापामार कार्रवाई की है. शर्मा के ठिकानों से करीब 2 करोड़ 18 लाख की संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में नकदी एवं अचल संपत्तियों के दस्तावेज हैं. ईओडब्लू की कार्रवाई में अभी तक जो खुलासा हुआ है, उसमें इंदौर के करोल बाग अरविंदो के सामने दो फ्लेट, भोपाल के हर्षवर्धन नगर में एक तीन मंजिला मकान, दलोदा में एक तीन मंजिला मकान, गुराडिया लाल मुहा में 25 बीघा पैतृक जमीन, एलची में एक दशमलव 17 हेक्टेयर कृषिभूमि, पाडलिया लाल मुहा में 7:50 बीघा जमीन और एक प्लाट, सेजपुरिया गांव में आधा बीघा जमीन्, सोनगरी में 900 फ़ीट का प्लाट, एक टाटा सफारी कार एक्टिवा स्कूटी मोटरसाइकिल ,सोने चांदी के आभूषण और नगद राशि, मिली है.

ईओडब्ल्यू कर रहा कार्रवाई: आरोपी ने अभी तक अपनी शासकीय सेवा में रहते हुए कुल आय ₹3800000 अर्जित की है, जिसमें कृषि भूमि से आए भी शामिल है. जबकि आरोपी के पास से अभी तक 2 करोड़ 61 लाख की चल अचल संपत्ति बरामद हुई है. आर्थिक अपराध ब्यूरो प्रकोष्ठ उज्जैन के डीएसपी अजय केथवास ने बताया कि कार्रवाई चल रही है, 16 बैंकों के बैंक खाते और चेक बुक मिली है. अघोषित आय और आय से ज्यादा संपत्ति का मामला और बढ़ भी सकता है.

EOW raids on locations of State President of Panchayat Secretary Organization
पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप: दिनेश शर्मा लंबे समय तक पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे और इनके ऊपर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. इसके अलावा इनके ऊपर शासकीय राशि में गबन करने का मामला भी दर्ज हुआ है तथा सिटी कोतवाली मंदसौर में एक महिला ने इनके ऊपर यौन शोषण का मामला भी दर्ज करवाया था. दिनेश शर्मा को शासन ने लंबे समय से सेवा से बर्खास्त कर दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    पकड़ा गया एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ दिखा नेता, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

    मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पकड़ लिया…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!