मुख्यमंत्री आज इंदौर में लोधीपुरा से सीतलामाता बाजार तक घूमेंगे; कोरोना में माता-पिता को खो चुके बच्चों से करेंगे संवाद

इंदौर:शहर में 31 मई को गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को इंदौर में होंगे। वे गोद ली गई आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने एकत्र करने के लिए शहर में ठेला चलाएंगे। वे लोधीपुरा गली नं. 1 से सीतलामाता बाजार तक घूमेंगे। इसके साथ ही वे कोरोना में माता या पिता को खो चुके बच्चों से भी संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे एरोड्रम रोड स्थित नृसिंह वाटिका में आयोजित बच्चों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां जिले के वे 525 बच्चे उपस्थित रहेंगे जिनके माता या पिता में से किसी एक की कोरोना से मौत हो चुकी है। इन बच्चों की जिम्मेदारी अलग-अलग समाज व संगठनों ने ली है। मुख्यमंत्री इसे मौके पर बच्चों के साथ अभिभावकों से भी बात करेंगे। फिर शाम 6 बजे लोधीपुरा पहुंचेंगे और करीब 800 मीटर दूर सीतलामाता बाजार तक बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने के लिए ठेला लेकर घूमेंगे।

सीएम शिवराजसिंह चौहान ने पिछले सप्ताह भोपाल में भी खिलौनों के लिए ठेला चलाया था।
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने पिछले सप्ताह भोपाल में भी खिलौनों के लिए ठेला चलाया था।

दुकानदारों-समाजजन द्वारा जबर्दस्त सहयोग मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री जिस मार्ग से ठेला लेकर घूमेंगे वह मुख्यत: व्यावसायिक क्षेत्र है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए यहां के दुकानदारों, समाजजन व रहवासियों ने मदद की काफी तैयारियां कर ली है। इस दौरान खिलौनों के अलावा बच्चों के लिए स्कूल बैग, स्टेशनरी सहित कई प्रकार की सामग्रियां दी जाएगी। इसके अलावा एक बड़ा वर्ग चेक के माध्यम से बच्चों को सहायता देगा। अधिकारियों की मानें तो भोपाल में जहां 78 लाख रु. जुटाए गए थे, वहीं इंदौर में यह राशि डेढ़ करोड़ रु. से ज्यादा की हो सकती है। शाम को 7 बजे वे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।

इसमें बच्चों के लिए 78 लाख रुपए और हजारों उपहारों सहित टीवी आदि भी उपहार में दिए गए थे।
इसमें बच्चों के लिए 78 लाख रुपए और हजारों उपहारों सहित टीवी आदि भी उपहार में दिए गए थे।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल तथा गीतकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति होगी। साथ ही इंदौर का गौरव बढाने वाली 10 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। आकर्षक लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा। सोमवार शाम कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल एसीपी राजेश हिंगणकर, एसीपी मनीष कपूरिया और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!