करौली हिंसा मामला : पार्षद सहित 4 के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

करौली. करौली हिंसा के मामले में फरार चल रहे कांग्रेसी समर्थक पार्षद मतलूब अहमद, जयपुर ग्रेटर निगम की मेयर के पति राजाराम गुर्जर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है. एसआईटी टीम प्रभारी एएसपी किशोर बुटोलिया ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश ने हिंसा मामले में फरार चल रहे सभी पार्षद मतलूब अहमद, जिम के मालिक अंची खान, करौली नगर परिषद के पूर्व सभापति और ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. एएसपी किशोर बुटोलिया ने बताया कि घटना में अब तक 41 एफआईआर दर्ज हुई हैं. इनमें एक करौली पुलिस और बाकी अलग-अलग पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज, कॉल, लोकेशन आदि के आधार पर अब तक लगभग 144 आरोपियों को चिन्हित किया है. मामले में पुलिस ने अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है, जबकि दो नाबालिगों को भी निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है.

क्या था मामला: करौली में नव संवत्सर के मौके पर 2 अप्रैल की शाम शोभा यात्रा और मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान एक इलाके में इस पर पथराव हुआ जिसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए और इस पथराव में हिंसा का रूप ले लिया. इस दौरान कुछ वाहन और दुकानों में आग लगा दी गई और चार पुलिसकर्मी सहित कई लोग इसमें घायल हो गए. इसके बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!