जेपी नड्डा का गुजरात दौरा, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

अहमदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात दौरे पर हैं, जहां संभवत: इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि शुक्रवार सुबह (आज) अहमदाबाद हवाईअड्डा पहुंचने के बाद, नड्डा पहले गांधी आश्रम जाएंगे. व्यास ने कहा, गांधी आश्रम से नड्डा गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ जाएंगे जहां वह पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे. इसमें पार्टी के करीब 700 नेताओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है.

उसके बाद, नड्डा राज्य भर से पहुंचे पार्टी के करीब 7,000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए गुजरात विश्वविद्यालय सम्मेलन केंद्र जाएंगे. वडोदरा में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नड्डा गांधीनगर में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं और राज्य संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ एक बैठक करेंगे. इसमें पार्टी के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित रहेंगे.

123

गुजरात में जेपी नड्डा का कार्यक्रम (फोटो-ट्विटर)

इस बीच, पाटीदार समुदाय के संगठन सरदारधाम ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का शुक्रवार सुबह वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन करेंगे, जिसका आयोजन सूरत में 29 अप्रैल और एक मई के बीच किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!