जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर भारत आने का न्योता दिया

ढाका : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और उन्हें, उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की ओर से नई दिल्ली आने का न्योता दिया. जयशंकर बृहस्पतिवार को यहां अपने आधिकारिक दौरे पर पहुंचे और उन्होंने बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन के साथ ‘सकारात्मक चर्चा’ की.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा स्वागत करने के लिए उन्हें धन्यवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निजी शुभकामनाएं दी. दोनों नेताओं के दिशा निर्देश में हमारे संबंध मजबूत हो रहे हैं.’ बाद में मोमेन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में जयशंकर ने कहा कि हसीना के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी की ओर से भारत आने के न्योता दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें उनकी सुविधानुसार, भारत आने का निमंत्रण दिया.’ जयशंकर ने कहा कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

उनका यह दौरा हसीना की भारत यात्रा के लिए जमीन तैयार करने पर केंद्रित है. दोनों देश, बांग्लादेश भारत संयुक्त सलाहकार आयोग (जेसीसी) की सातवीं बैठक के लिए तारीख तय कर सकते हैं जो कि नई दिल्ली में आयोजित होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!