इंदौर के मंदिर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ, हिंदू संगठन बोले- अजान के वक्त गूंजेगी रामधुन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मंदिरों में अब हनुमान चालीसा पाठ लाउडस्पीकर पर शुरू हो गया है. रविवार को चंद्रभागा स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में शाम तक 4 बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ. हिन्दू संगठनों ने कहा हनुमान चालीसा उसी वक्त होगी, जब मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान दी जाएगी. संगठनों का कहना है कि जल्द ही अन्य मंदिरों में भी लाउडस्पीकर लगाए जाऐंगे. वहीं, जिस जगह पर लाउडस्पीकर लगाकर पाठ किया गया, उसके आस-पास कई मुस्लिम बस्तियां हैं. जिस तरह से यह आयोजन हुआ है उसको देखते हुए प्रशासन के हाथ पैर फूल गये हैं. फिलहाल अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर किस तरह का निर्णय लेता है.

बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे भक्त: खेड़ापति हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे. मंदिर काफी सालों पुराना है. यहां रोजाना सुबह 9 बजे और शाम को 8 बजे भगवान की आरती होती है. आयोजकों का कहना है कि रोजाना इस मंदिर से लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन बार रामधुन और दो बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजक एक अधिवक्ता हैं, उनके द्वारा पूरे शहर में इस तरह की मुहिम चलाई जा रही है. उनका कहना है कि जिस तरह से बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाकर मस्जिदों से ध्वनि प्रदूषण पैदा किया जा रहा है. कई बार शिकायतें करने के बाद भी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर प्रशासन के द्वारा नहीं हटाए जा रहे हैं, उसको देखते हुए अब मंदिरों में रोजाना पांच बार इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे.

मस्जिदों में लाउडस्पीकर्स के खिलाफ लोग उठा चुके हैं आवाज: इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों ने और संगठनों ने जनवरी व फरवरी महीने में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर्स को हटाने के लिए आवेदन दिए थे. इसमें कहा गया था कि ये लाउडस्पीकर बिना अनुमति के अवैध रूप से बज रहे हैं. इससे पब्लिक न्यूसेंस और ध्वनि प्रदूषण होता है. स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के कारण भी इसे हटाने के लिए कहा गया था. पिछले दिनों इंदौर के जिला बार एसोसिएशन ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने को लेकर अभियान की शुरुआत की थी.

Hanuman chalisa on loudspeaker in indore

बड़ी संख्या में लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे

अजान से खराब होती है नींद: साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा था कि साधु-सन्यासियों की बात करें तो वे भगवान का पूजन करते हैं, ध्यान करते हैं, लेकिन किसी को डिस्टर्ब नहीं करते. साध्वी ने कहा कि सुबह की अजान से लोगों की नींद खराब होती है और वे डिस्टर्ब होते हैं. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एक पक्ष को ही बढ़ावा दिया है, इसलिए भोपाल में एक ही पक्ष के लोगों ने अतिक्रमण किया और अगर इनको हटाओ तो यह बवंडर करते हैं, हंगामा करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में सब को रहने की इजाजत है, लेकिन षड्यंत्रकारियों को नहीं. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!