यूपी, बिहार, एमपी में आज से चलेगी लू, पूर्वोत्तर व तटीय राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 अप्रैल से भीषण लू चलने की संभावना है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी, लेकिन 28 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, रात 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्रता 36 प्रतिशत थी. शहर में सुबह 5.47 बजे सूर्योदय और शाम 6.52 बजे सूर्यास्त हुआ. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई.

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है. रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई. जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई.

असम, मेघालय में बारिश के आसार
25-26 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 27-28 अप्रैल को असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं. 26 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने 25 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्सों के साथ ही सभी इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश में आज (25 अप्रैल) से हीट वेव चलने लगेगी और 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन तक प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव का असर दिख सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज से लू चलने की संभावना है. पाकिस्तान और आसपास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर दिखेगा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!