उज्जैन में भस्मारती के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगा चाय नाश्ता

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा व चाय दी जाएगी। दो-तीन दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बड़े गणेश मंदिर के समीप निश्शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित करती है। महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 11 से रात नौ बजे तक लगातार निशुल्क भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। समिति अब सुविधा का विस्तार करने जा रही है। इसके अंतर्गत सुबह छह से आठ बजे तक अन्न् क्षेत्र में नाश्ता भी कराया जाएगा। फिलहाल जो मैन्यू तैयार किया गया है, उसमें पोहा व चाय की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष तौर पर भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है, क्योंकि भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 11 बजे से दर्शन की कतार में लग जाते हैं।भस्म आरती संपन्न होने पर सुबह छह बजे मंदिर से बाहर निकलते हैं। मंदिर समिति की योजना है कि रात्रि जागरण के पश्चात श्रद्धालुओं को सुबह निश्शुल्क नाश्ता व चाय उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!