महू में आज पूर्ण श्रृद्धा और आस्था के साथ मनायी जायेगी डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती

इन्दौर । संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज 14 अप्रैल को उनके जन्म स्थान अंबेडकर नगर महू में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ से मनाई जाएगी। बाबा साहब अम्बेडकर के भव्य स्मारक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये पहुंचेंगे। जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये
श्रद्धालुओं और भंतो के आगमन का सिलसिला जारी है। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म स्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम,आकर्षक, रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं और भंतो की आवभगत के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं और भंतो की आवभगत मेहमानों की तरह की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे इंतजाम किए जायें कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित करने के लिये सुबह 11:25 बजे पहुंचेंगे।
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुट हुआ है। उल्लेखनीय है कि बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आ रहें हैं। इन श्रद्धालुओं के ठहरने,भोजन, पेयजल आदि के समुचित इंतजाम किए गए हैं। अंबेडकर नगर महू में विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के निशुल्क भोजन के लिए  विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन के रूप में उन्हें सब्जी, पूरी,नुक्ति,लौंजी, खिचड़ी, तली मिर्च आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। पेयजल के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। ठहरने के अलावा शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था भी रखी गई है। शहर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!