आंध्र प्रदेश : केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, छह की मौत, कई घायल

अमरावती : आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बीती रात ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, पोरस इंडस्ट्री की यूनिट 4 में बीती रात करीब 10 बजे ब्लास्ट हुआ, इसके बाद भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त 150 लोग इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

ब्लास्ट में बुरी तरह से घायल हुए पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है. फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है.

वहीं, घटना की सूचना पाकर एलुरु एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में फार्मास्यूटिकल्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पाउडर का उत्पादन किया जा रहा था. पीड़ितों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, क्योंकि चीनी कारखाने को रासायनिक उद्योग में बदल दिया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!