एमपी को गर्मी से मिली थोड़ी राहत, 18 अप्रैल से दिन के तापमान में फिर होगी बढ़ोत्तरी

भोपाल। पड़ोसी राज्यों में बनी तीन मौसम प्रणालियों का असर मध्य प्रदेश में भी हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में गर्मी थोड़ी कम हो गई. आज गुरुवार सुबह 9.30 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. इंदौर का 30, ग्वालियर का 33 और जबलपुर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं बुधवार को राज्य के कई जिलों में लू चली, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

क्यों बदला मौसम ?: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है. ये धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के मध्य में पहुंच गया है. विदर्भ से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है. इसी के चलते मौसम में बदलाव आया है. वहां से आ रही हवाओं में गर्माहट कम होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने 18 अप्रैल से एक बार फिर दिन का तापमान बढ़ने की संभावना जताई है.

अप्रैल के पहले हफ्ते में तीखे थे गर्मी के तेवर: इससे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रदेश में गर्मी के तेवर काफी तीखे थे. कई जिलों में तेज धूप लोगों को झुलसा रही थी. नौगांव में जहां तीव्र लू चली, वहीं रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, दमोह, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, दतिया एवं गुना जिलों में लू चलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!