लगातार 8वीं बार आज Petrol और Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए क्या है नई कीमतें

नई दिल्ली: देश में पिछले 9 दिनों में आज 8वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं. लोगों को अब यह डर सताने लगा है कि यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा. ईंधन की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही है. आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी. अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर हो गयी और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं, मुंबई में पेट्रोल 115.88 रुपये प्रति लीटर हो गयी तो डीजल की कीमत 100.10 प्रति लीटर हो गयी. यहां पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 84 पैसे की वृद्धि की गयी और डीजल के दाम 85 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गये. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 106.69 रुपये (75 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.76 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) की गयी. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.52 रुपये (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 95.42 रुपये( 80 पैसे की वृद्धि) की गयी है.

गौरतलब है कि देश में ईंधन की कीमतें लगातार बेतहाशा बढ़ती ही जा रही है. मंगलवार को 7वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये गये. पिछले 8 दिनों में आज 7वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये गये. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए 21 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 91 रुपए 47 पैसे हो गई. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 115.04 रुपये प्रति लीटर हो गयी तो डीजल की कीमत 99.25 प्रति लीटर हो गयी. यहां पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 85 पैसे की वृद्धि की गयी और डीजल के दाम 75 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गये.

अब चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 105.94 रुपये हो गयी. यहां इसकी कीमत में 76 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी. वहीं, डीजल 67 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. इस तरह यहां अब डीजल के दाम बढ़कर 96 रुपये हो गये. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे की वृद्धि की गयी है जिससे अब इसकी कीमत 109.68 रुपये प्रति लीटर हो गयी. वहीं, डीजल के दाम में प्रति लीटर 70 पैसे की बढ़ोतरी की गयी जिससे इसकी कीमत 94 रुपये 62 पैसे हो गयी.

ज्ञात हो सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में छठी बार बढ़ोतरी की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ाए गए, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 114.19 रुपये प्रति लीटर हो गयी तो डीजल की कीमत 98.50 प्रति लीटर हो गयी. यहां पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 31 पैसे की वृद्धि की गयी और डीजल के दाम 37 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गये.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय: आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है. फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!