कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बीमार हुए आधा दर्जन बच्चे, अस्पताल पहुंचे अधिकारी

सतना। मैहर के अमदरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्कूली बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी, जिसके बाद करीब आधा दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. सभी बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

क्या है मामला
सतना के मैहर अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया. दरअसल, वैक्सीन लगने के बाद करीब आधा दर्जन बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, बच्चों के परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र अमदरा में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर भी नदारद मिले. इसके बाद बच्चों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है.

अस्पताल पहुंचे अधिकारी
मामले की जानकारी अधिकारियों को मिलने के बाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मैहर अस्पताल पहुंचे. वहीं जिला कलेक्टर भी बच्चों का हाल चाल जानने अस्पलाल पहुंचे, हालांकि अभी तक बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिनका उपचार जारी है.

नदारद मिलने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
मामले पर जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज करीब 50 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया था, जिनमें से कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी है. उन्होंने कहा कि, या तो यह बच्चे डर गए होंगे या तो कोई और वजह होगी. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौके पर डॉक्टर नदारद मिलने पर जिला कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!