‘भारत में अगले दो दशक में 2,200 नए विमानों की जरूरत होगी’

दिग्गज विमान विनिर्माता एयरबस का मानना है कि भारत में विमानन परिदृश्य बेहतर होने से यहां पर अगले दो दशक में 2,210 नए विमानों की जरूरत होगी. एयरबस के एयरलाइन विपणन प्रमुख (भारत एवं दक्षिण एशिया) ब्रेंट मैकब्रैटनी ने गुरुवार को कहा कि भारत में अगले दो दशक में बड़ी संख्या में नए विमानों की जरूरत होगी. इनमें से 1,770 विमान छोटे आकार के तथा 440 विमान मध्यम एवं बड़े आकार के होने चाहिए.

मैकब्रैटनी ने कहा कि अगले दो दशक में पुराने विमानों की जगह लेने और उद्योग के विस्तार की मांग को पूरा करने के लिए इन नए विमानों की जरूरत पैदा होगी. उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए उसे वर्ष 2040 तक 34,000 अतिरिक्त पायलट और 45,000 तकनीकी स्टाफ की भी जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि भारत में हवाई परिवहन के अगले दो दशक में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है.

इस अवसर पर एयरबस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (भारत एवं दक्षिण एशिया) रेमी मेलार्ड ने कहा कि लंबी दूरी वाली उड़ानों का 94 प्रतिशत विदेशी विमानन कंपनियों के पास है. लिहाजा भारतीय एयरलाइंस के पास विस्तार की काफी गुंजाइश है. मेलार्ड ने भारतीय बाजार के लिए एयरबस ए-350 विमान को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि भारत में लंबी दूरी की उड़ानों को संचालित कर विमानन परिदृश्य बदलने में यह विमान रणनीतिक भूमिका निभा सकता है.

उन्होंने कहा कि भारत में हवाई परिवहन पिछले 20 वर्षों में नौ गुना बढ़ा है और यह दुनिया का तीसरा बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है. पिछले 10 वर्षों में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या तीन गुना बढ़ी है जबकि विदेशी हवाई परिवहन दोगुने से अधिक हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!