OIC में ‘कश्मीर राग’ पर बोला भारत, अप्रासंगिक हुआ इस्लामिक देशों का संगठन

नई दिल्ली : पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर और मुसलमानों की स्थिति पर जारी बयानों पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में जिस तरह के बयान आए हैं और जो संकल्प पारित किया गया है, वह इस्लामी सहयोग संगठन की अप्रासंगिकता को दिखाता है. इससे यह भी साबित हो गया है कि इसमें पाकिस्तान की भूमिका जोड़तोड़ करने वाले की है. इस बैठक में जिन मुद्दों पर भारत का हवाला दिया गया है, वह झूठ और गलत बयानी पर आधारित है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईओसी की बैठक में झूठ और गलतबयानी के आधार पर भारत का जिक्र किया गया है. मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के इशारे पर अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी इस संस्था की अप्रासंगिकता दिखाती है. ऐसे बयानों से आईओसी से जुड़े देशों और सरकारों को उनकी प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले प्रभाव का एहसास होना चाहिए.

इससे पहले भारत सरकार ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान पर भी ऐतराज जताया था. भारत ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र से जुड़े मामले पूरी तरह से देश के आंतरिक मामले हैं. चीन समेत दूसरे देशों को जम्मू कश्मीर पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. उन्हें समझना चाहिए कि भारत उनके आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से विचार व्यक्त करने से परहेज करता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!