जानिए रंग पंचमी का महत्व

 हिन्दू धर्म में मान्यता है की रंगपंचमी के दिन को देवता होली मनाते हैं. इस दिन आसमान में गुलाल फेंका जाता है. मान्यता है कि गुलाल जब वापस लोगों पर गिरता है तो इससे लोगों के पाप कटते हैं और उनके जीवन में सकारात्मकता आती है. जानिए रंग पंचमी से जुड़ी खास बातें.

चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. ये पर्व होली के पांचवे दिन मनाया जाता है. इस साल रंगपंचमी 2022 का पर्व 22 मार्च मंगलवार को मनाया जाएगा. ऐसे में यहां जानिए रंग पंचमी का महत्व और इस दिन से जुड़ी खास बातें. रंगपंचमी का ये पर्व वैसे तो देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर (मालवा क्षेत्र) की रंगपंचमी पूरे देश में प्रसिद्ध है. इस दिन इंदौर में बड़ा जुलूस निकला जाता है. इस जुलूस में आसमान में गुलाल उड़ाया जाता है, गुलाल का ये दृश्य बहुत सुंदर होता है.

ये है रंग पंचमी का महत्व
रंग पंचमी के दिन अबीर और गुलाल को आसमान की ओर उड़ाया जाता है. ये गुलाल देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है कि रंग-बिरंगे गुलाल की खूबसूरती देखकर देवता प्रसन्न होते हैं और इससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. इस प्रकार आसमान में फेंका गुलाल जब वापस निचे लोगों पर गिरता है तो इससे सभी व्यक्तियों के नकारात्मक गुणों का नाश होता है और सात्विक गुणों में वृद्धि होती है.

राधा कृष्ण के पूजन का दिन
रंगपंचमी को राधा कृष्ण के पूजन का दिन माना जाता है और उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्री कृष्ण ने राधा पर रंग डाला था। इसी की याद में रंगपंचमी का ये पर्व मनाया जाता है. रंगपंचमी देवी देवताओं को समर्पित होती है. मान्यता है कि रंगपंचमी पर पवित्र मन से पूजा पाठ करने से देवी देवता स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं. कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद दोष भी समाप्त हो जाते हैं और जीवन में प्यार भर जाता है. कई जगहों पर रंग पंचमी को श्रीपंचमी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु की पूजा का भी विधान है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!